संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- 2024) के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार UPSC- 2024 का रिजल्ट एक इतिहास गवाह बना है। UPSC- 2024 में महाराष्ट्र के यवतमाल शहर की रहने वाली अदीबा अनम अशफाक अहमद ने पूरे भारत में 142वीं रैंक हासिल की है। अदीबा ने UPSC रिजल्ट में जो रैंक हासिल किया है, उसे देखते हुए यह पूरी संभावना है कि उन्हें IAS की पोस्ट मिल जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो अदीबा अनम महाराष्ट्र की पहली महिला मुस्लिम IAS अधिकारी बनेंगी।
हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 142
महाराष्ट्र का यवतमाल शहर एक आदिवासी बहुल इलाका है। ऑल इंडिया रैंक 142 हासिल करने वाली अदीबा अनम अशफाक अहमद ने इससे पहले UPSC में इंटरव्यू तक पहुंची थी। लेकिन आखिरी राउंड में वह सिलेक्ट नहीं हो पाई। इस बार उन्होंने दोबारा से UPSC की परीक्षा दी और 142 रैंक हासिल किया। पूरे जिले से अदीबा को उनकी सफलता पर बधाइयां मिल रही हैं।
ऑटो चालक की बेटी
जानकारी के अनुसार, अदीबा अनम एक ऑटो चालक अशफाक अहमद की बेटी हैं। UPSC की तैयारी के लिए अदीबा ने पहले हज हाउस आईएएस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की, उसके बाद जामिया आवासीय ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाई की। अदीबा को यह सफलता अपने चौथे प्रयास में मिली।
अदीबा अनम की पढ़ाई
वहीं, अदीबा ने अपनी स्कूली शिक्षा जफरनगर जिला परिषद उर्दू प्राइमरी स्कूल से पूरी की। यहां उन्होंने कक्षा 1 से लेकर 7वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद शिक्षा जिला परिषद एक्स गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल से कक्षा 8 से 10 तक की पढ़ाई की। इसके बाद यवतमाल के शिक्षा जिला परिषद एक्स गवर्नमेंट कॉलेज से अदीबा ने कक्षा 11वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की। अदीबा ने पुणे के इनामदार सीनियर कॉलेज से गणित में B.Sc की डिग्री हासिल की। इसके बाद पुणे की एक एकेडमी से अदीबा ने UPSC फाउंडेशन कोचिंग ली।
यह भी पढ़ें: गुजरात में अहमदाबाद से गांधीनगर का बढ़ेगा रूट, जुड़ेंगे 7 नए मेट्रो स्टेशन; सफर होगा आसान
पूरा नहीं हो पाया सपना
अपनी सफलता पर अदीबा ने कहा कि आखिरकार उनका सपना सच हो गया है। अदीबा ने बताया कि वह पहले डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन उनके पास सुविधाओं की कमी थी, जिसके कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। अदीबा ने कहा कि यवतमाल में सेवा एनजीओ के सचिव निजामुद्दीन शेख से प्रेरित होकर IAS बनने का फैसला किया था। अदीबा ने बताया कि जब वह अपने पहले 3 प्रयास में असफल हुईं, तो काफी टूट गई थीं। फिर भी उन्होंने चौथी कोशिश की और सफल हुईं।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines