Tunisha Sharma Case: 'सेट पर ड्रग्स लेता था शीजान, मेरी बेटी को हिजाब पहनने को मजबूर किया', तुनिशा की मां का आरोप

Tunisha Sharma Case
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वतिना शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शीजान खान मेरी बेटी तुनिशा शर्मा को धोखा दे रहा था। उन्होंने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी, जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि शीजान मेरी बेटी को हादसे के बाद कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है।

तुनिशा की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था। उन्होंने कहा कि शीजान ने मेरी बेटी को इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए मजबूर किया। शीजान ने हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वनिता शर्मा ने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि तुनिशा ने एक बार अपना फोन चेक किया और पाया कि शीजान उसे धोखा दे रहा है। तुनिशा ने जब शीजान से इस बारे में पूछताछ की तो उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी चली गई, अब मैं अकेली हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

24 दिसंबर को तुनिशा ने की थी आत्महत्या

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को मुंबई में सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा शर्मा का मुंबई के भायंदर पूर्व में घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

विज्ञापन

25 दिसंबर को जेजे अस्पताल में तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया था। ANI के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत की वजह हैंगिंग है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण फांसी बताया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ