PM Modi Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी। पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि मां हीराबेन गांधीनगर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। प्रधानमंत्री गुजरात दौरे के दौरान व्यस्थत कार्यक्रम होने के बावजूद अक्सर अपनी मां से मिलने जाते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ