कैसी है पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस बीच यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद ने हेल्थ बुलेटिन जारी की है।
PM Modi's mother Heeraben Modi's health condition is recovering, says UN Mehta Institute of Cardiology & Research Centre, Ahmedabad pic.twitter.com/4ZC3GH6IjB
— ANI (@ANI) December 29, 2022
अस्पताल ने बताया कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हीरा बा का हाल समाचार लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर की टीम से ताजा जानकारी ली।
पीएम मोदी कल अहमदाबाद पहुंचे। वे अपनी मां से मिले और फिर दिल्ली लौट गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्होंने सुबह तरल भोजन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र की मां को सांस लेने में तकलीफ लेने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, फिलहाल हालत स्थिर है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: