हैरानी: सोलापुर की मंडी में 10 बोरी प्याज बेचकर किसान को मिले 2 रुपये, मंडी पहुंचने का किराया लगा 400 रुपये
Edited By Amit Kasana

प्याज के साथ किसान
Edited By Amit Kasana

प्याज के साथ किसान
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सोलापुर की मंडी में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल, यहां एक किसान दस बोरी प्याज लेकर पहुंचा। प्याज तोलकर आढ़ती ने उसे जितने रुपये दिए उसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई।जानकारी के मुताबिक किसान को 10 बोरी प्याज बेचने पर 2 रुपये का चेक मिला। यह चेक परिवहन शुल्क काटकर दिया गया। जबकि किसान का कहना है कि वह 100 रुपये प्रति क्विंटल का हकदार था।
मीडिया को दिए बयान में किसान के किसान के अन्ना राजेंद्र चव्हाण ने कहा कि मैंने 2 एकड़ जमीन पर प्याज उगाया था और 10 बोरी प्याज बेचने के लिए सोलापुर मंडी गया था। तुलाई के बाद दो रुपये का चेक दिया। मैंने कर्ज लिया है। मैं इसे कैसे चुकाऊंगा? प्याज को मंडी तक लाने में 400 रुपये का खर्च आया है।
और पढ़िए – सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को राहत, ‘शिवसेना’ मामले पर शिंदे और उद्धव दोनों का पक्ष सुनेंगे CJI
Once produce is weighed, computer decides payment as per rates of the day. He sold 10 sacks of onions & some were rotten, so he received a lesser price after deduction of transport charges. He had sold us produce on multiple occasions & received Rs 2,30,139: Naseer Khalifa,trader pic.twitter.com/hqAXqhdagp
— ANI (@ANI) February 24, 2023
वहीं, इस बारे में मंडी के व्यापारी नसीर खलीफा ने मीडिया में बयान दिया कि एक बार उपज का वजन हो जाने के बाद, कंप्यूटर दिन की दरों के अनुसार भुगतान तय करता है। उसने 10 बोरी प्याज बेचीं और कुछ सड़ा हुआ था, इसलिए परिवहन शुल्क काटने के बाद उसे कम कीमत मिली। किसान इससे पहले हमें कई मौकों पर उपज बेच चुका है जिसके एवज में उसे 2,30,139 रुपये दिए गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: