MVA Press Conference : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और महाराष्ट्र में महागठबंधन का समर्थन करने के लिए देशवासियों को धन्यवाद किया। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने एमवीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक यू बोला। आइए जानते हैं कि शरद पवार ने ऐसा क्यों कहा?
शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो और रैलियां हुईं, वहां हमारी जीत हुई। इसलिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना अपना कर्तव्य समझता हूं।
यह भी पढ़ें : ‘मराठा आरक्षण, शिवसेना का बंटवारा, किसानों की आत्महत्या…’ महाराष्ट्र में लोकसभा के बाद विधानसभा में भी BJP की हार तय!
उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना
शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही 400 का नारा दिया था। अच्छे दिन का क्या हुआ? मोदी की गारंटी का क्या हुआ? देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारी सरकार रिक्शे के तीन पहिये जैसी है, केंद्र की भाजपा सरकार का भी यही हाल है।
‘अब देखना यह है कि NDA की सरकार कितने दिन चलेगी’
उन्होंने आगे कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले मोदी सरकार थी, लेकिन अब एनडीए सरकार है। अब देखना यह है कि यह सरकार कितने दिन चलती है।
यह भी पढ़ें : लोकसभा में बढ़ी कांग्रेस की सीटें, तो टेंशन में आए उद्धव ठाकरे, अकेले लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव!
अब महाराष्ट्र में होगा सत्ता परिवर्तन : पृथ्वीराज चौहान
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने भी महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने लोकतंत्र बचाने के लिए वोट किया। यहां की जनता ने एमवीए उम्मीदवारों को विजयी बनाया है। हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट दिया, वैसा ही प्यार हमें विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा और अब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines