Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

VRS कंपनी, DGCA अधिकारी… विमान हादसे की जांच पर रोहित पवार ने फिर उठाए सवाल, मंत्री का मांगा इस्तीफा

अजित पवार विमान हादसे को लेकर राजनीति गरमा गई है. एनसीपी नेता रोहित पवार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार की मौत के मामले में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 21, 2026 14:50

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है. रोहित पवार का आरोप है कि जिस वीएसआर (VSR) वेंचर्स कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसे सत्ता में बैठे प्रभावशाली लोगों और डीजीसीए के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने इस पूरी घटना को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि मामले की सरकारी जांच पर जनता को भरोसा नहीं है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

हादसे के पीछे लापरवाही और साजिश के आरोप

रोहित पवार ने अपनी निजी जांच का हवाला देते हुए विमान के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उड़ान के दौरान विमान में एक नहीं बल्कि कई धमाके हुए थे, जिससे ब्लैक बॉक्स की विश्वसनीयता पर भी संदेह पैदा होता है. उनके मुताबिक जहां यात्रियों का सामान रखा जाता है, वहां नियम के खिलाफ पेट्रोल के अतिरिक्त कैन रखे गए थे, जिसकी वजह से आग लगी और विमान क्रैश हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी खामियों को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया जिससे यह बड़ा हादसा हुआ.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कांग्रेस का सेक्युलर फ्रंट दांव, भिवंडी में BJP के बागी नेता नारायण चौधरी को बनाया मेयर

पीएम मोदी और अमित शाह से न्याय की गुहार

रोहित पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले में अजित पवार को न्याय दिलाने की ताकत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पास है. उन्होंने दोनों नेताओं से अपील की है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करें और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें. रोहित पवार ने बताया कि वे इस संबंध में पीएम मोदी को ईमेल के जरिए पत्र भी लिखेंगे. साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी इस मुद्दे को संसद और सार्वजनिक मंचों पर प्रमुखता से उठाने की गुजारिश की है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

---विज्ञापन---

बारामती एयरस्ट्रिप के पास हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी. दुर्घटनाग्रस्त लीयरजेट 45 (Learjet 45) विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और एयरस्ट्रिप से कुछ ही दूरी पहले क्रैश हो गया. इस हादसे में मुख्य पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव की भी मौत हो गई थी. अब इस मामले में राजनीतिक मोड़ आने के बाद केंद्र और राज्य की सियासत गरमा गई है.

First published on: Feb 21, 2026 02:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.