महाराष्ट्र के धुले में शादी समारोह में खूनी खेल, रंजिश के चलते 3 लोगों की निर्मम हत्या

महाराष्ट्र के धुले जिले के साक्री तालुका स्थित पिंपळनेर में खुशियों का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक पारिवारिक विवाह समारोह के बीचों-बीच खूनी खेल शुरू हो गया। धुले से पवन मराठे की रिपोर्ट।

SHADI.jpg_9cc6a5
विज्ञापन

महाराष्ट्र के धुले जिले के साक्री तालुका स्थित पिंपळनेर में खुशियों का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक पारिवारिक विवाह समारोह के बीचों-बीच खूनी खेल शुरू हो गया। हंसी-ठिठोली और मंगल गीतों के बीच अचानक धारदार हथियार लहराए गए और देखते ही देखते शादी का मंडप रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस सनसनीखेज वारदात में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

नीलकंठ नगर में गोसावी समाज के विवाह समारोह में हळदी की रस्म और सगाई की तैयारियां जोरों पर थीं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदारों के बीच पुराना विवाद अचानक भड़क उठा। पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और कुछ ही पलों में माहौल हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोग पहले से ही हमले की नीयत से आए थे और उन्होंने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।

Advertisment

हमले में 3 की मौत

इस हमले में देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार (35), सुरेशगीर मोजगीर गोसावी (55) और साहिल सुरेश गोसावी (22) की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हमले में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडू गीर और सागर गोसावी समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

व्हाट्सऐप मैसेज से बढ़ी रंजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साक्री और सोनगढ़ से आए रिश्तेदारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद और गहरा गया था। यही पुरानी रंजिश शादी के मंच पर खूनी टकराव का कारण बनी।

विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनगढ़ क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पिंपळनेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कानागिरी गोसावी, यशवंत गोपाल गोसावी, अनिल गिरी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे पिंपळनेर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। शादी की शहनाइयों के बीच हुआ यह खूनी खेल इलाके में लंबे समय तक दहशत की याद छोड़ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ