शिवाजी जयंती पुणे के किले में मची भगदड़ में महिलाएं-बच्चे घायल, जानें क्या बोले पुणे के एसपी?

भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की अपर्याप्त तैनाती के कारण पुणे के शिवनेरी किले में अत्यधिक भीड़ के कारण मची भगदड़ में महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कई लोग एक साथ आगे बढ़े, जिससे भगदड़ मच गई.

pune stampade

पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली किला शिवनेरी पर शिवाजी जयंती के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके परिणाम स्वरूप भगदड़ मच गई और महिलाओं एवं बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. यह घटना तब घटी जब ऐतिहासिक स्थल पर उत्सवों और अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए लोग पहुंचे थे. शिव ज्योति धारण करने वाले श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों सहित कई श्रद्धालु बुधवार रात से ही किले में जमा हो रहे हैं. भारी भीड़ के कारण परिसर के महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारों पर भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी. वहीं, पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने इसे भगदड़ मानने से इनकार करते हुए कहा कि एक श्रद्धालु सीढ़ियों से फिसला, जिससे तीन अन्य घायल हुए.

विज्ञापन

कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण

बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने से कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए. अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा क्षेत्र तथा गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई. रास्ते संकरे होने और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में कुछ महिलाओं और छोटे बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं. राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

विज्ञापन

प्रशासन की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल

आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को जुन्नार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. अधिकारियों के अनुसार, घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. शिवाजयंती जैसे बड़े उत्सव के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में भविष्य में बेहतर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ