Pune Hit And Run Case Latest Update: पुणे के पोर्शे रोड़ हादसे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर यह है कि इस मामले के मुख्य नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह केस चलाया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह केस चलाया जा सकता है? जी हां ऐसा हो सकता है।
दिसंबर 2012 में दिल्ली निर्भया रेप केस ममाले में एक आरोपी की उम्र 17 साल थी। ऐसे में इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले इस आरोपी को बाल सुधार गृह में रखा गया था। वहीं बाकी अपराधियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। 2014 में सरकार बदलने के तत्कालीन महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस कानून में बदलाव के लिए पूर्व न्यायाधीश जेएस वर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने जुवेनाइल जस्टिस के तहत उम्र की सीमा 18 से घटाकर 16 करने का विरोध किया था।
जानें क्या है जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशें
इसके बाद 2015 में जस्टिस वर्मा कमेटी ने सिफारिशों को ध्यान में रखकर ही इस कानून में बदलाव किया गया। इस कानून में एक नया प्रावधान सीसीएल जोड़ा गया। इसके तहत अगर कोई नाबालिग जघन्य अपराध करता है तो उसके साथ वयस्क की व्यवहार किया जा सकता है लेकिन ये तय करने का अधिकार कोर्ट के पास होगा। इस मामले में आरोपी को अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 15 में कहा गया है कि जब 16 साल या उससे अधिक उम्र का बच्चा जघन्य अपराध करता है, तो जुवेनाइल बोर्ड तय करेगा कि उसके साथ नाबालिग जैसा व्यवहार हो या नहीं।
जुवेनाइल बोर्ड यह भी देखता है नाबालिग ने अपराध को किस तरीके से अंजाम दिया है? इसके साथ ही बोर्ड यह भी देखता है कि आरोपी की मंशा क्या थी? उसकी शारीरिक क्षमता कितनी है और अपराध करते समय उसकी परिस्थिति क्या थी?
ये भी पढ़ेंः पुणे हादसे में बड़ा खुलासा, पुलिस पूछताछ में ड्राइवर बोला- पिता के कहने पर बेटे को दी थी Porsche
ये भी पढ़ेंः पुणे पोर्श हादसे के आरोपी को क्या जेल होगी? जानें क्या लगी धाराएं और क्या है सजा का प्रावधान
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
3 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines