---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘1 नहीं 4-5 सीटों से चुनाव लड़ें तो भी…’, पीयूष गोयल ने कसा तंज; राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

---विज्ञापन---

Piyush Goyal Statement On Rahul Gandhi : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं। अब राजनीतिक दलों का विशेष फोकस तीसरे चरण पर है। दिग्गज नेता कड़ी धूप में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल ने शनिवार को मुंबई में ‘चुनावी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को अपनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 4-5 सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए, तब जाकर शायद वो एक सीट जीत पाएं। इस बार वे वायनाड में भी हार रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सिर पर दुपट्टा डाले सपा की सिपाही कौन? जो अखिलेश यादव के मंच पर छा गईं

---विज्ञापन---

संसद तो दूर जनता के बीच जाने लायक नहीं बचेंगे राहुल गांधी : केंद्रीय मंत्री

पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और उनका खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आएं और उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ें। वो उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस में लड़ें। हिम्मत है तो वाराणसी से लड़के दिखाएं। कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं तो वे लड़ें। हम उनका स्वागत करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4-5 लोकसभा सीटों से लड़ना चाहिए तो शायद एक जीत जाएं, क्योंकि वायनाड से तो वह हार ही रहे हैं और मेरी बहन स्मृति ईरानी इस बार उन्हें अमेठी से बुरी तरह हार दिलाएंगी कि वो संसद तो दूर जनता के बीच भी जाने लायक नहीं रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘मेरी मांग का सिंदूर और मंगलसूत्र खतरे में है’, धनंजय सिंह की पत्नी ने प्रधानमंत्री से लगाई ये गुहार

2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था

---विज्ञापन---

पीयूष गोयल का बयान ऐसे समय आया, जब रायबरेली और अमेठी को लेकर कांग्रेस सीआईसी की बैठक होने वाली है। पिछले दिनों यूपी कांग्रेस ने हाईकमान को प्रस्ताव दिया था कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार को चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस सीईसी और हाईकमान को लेना है। पिछले चुनाव 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था। बीजेपी ने एक बार फिर स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है।

First published on: Apr 27, 2024 07:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola