Delhi-Noida नहीं, ये हैं भारत के सबसे गर्म 10 शहर! 48°C तापमान ने लोगों का हाल किया बेहाल

Heatwave Alert: भीषण लू के बीच भारत के कई शहरों में तापमान 48°C तक पहुंच गया है. दिल्ली-नोएडा नहीं, बल्कि कई इलाके इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं. जानिए देश के 10 सबसे गर्म शहर के बारे में.

India Top 10 Hottest Cities

भारत में कहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है? Image: AI

देश में जारी इस भीषण गर्मी का सबसे भयंकर रूप पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां सूरज के तीखे रोशनी ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मैदानी इलाकों के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म मापे गए, जहां का तापमान इतना ज्यादा था कि लोगों का घर से निकलना अपने आप में बड़ी जंग हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के 10 सबसे गर्म शहर कौन से हैं?

  • खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश): 48.0 डिग्री सेल्सियस
  • बांदा (उत्तर प्रदेश): 48.0 डिग्री सेल्सियस
  • वर्धा (विदर्भ, महाराष्ट्र): 47.1 डिग्री सेल्सियस
  • रोहतक (हरियाणा): 46.9 डिग्री सेल्सियस
  • नागपुर (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.6 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर (पश्चिमी राजस्थान): 46.5 डिग्री सेल्सियस
  • अमरावती (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.4 डिग्री सेल्सियस
  • चंद्रपुर (विदर्भ, महाराष्ट्र): 46.2 डिग्री सेल्सियस
  • हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): 46.2 डिग्री सेल्सियस
  • झारसुगुड़ा (ओडिशा): 46.0 डिग्री सेल्सियस

आसमान से क्यों बरस रही है इतनी आग?

इस साल मार्च और अप्रैल के महीने से ही शुरू हुई इस बेहिसाब गर्मी के पीछे वैज्ञानिक और मौसम विज्ञानी ‘अल नीनो’ (El Niño) के वैश्विक प्रभाव को सबसे बड़ी वजह मान रहे हैं. अल नीनो एक ऐसी समुद्री और वायुमंडलीय घटना है, जिसके कारण प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से बहुत गर्म हो जाता है. महासागर में होने वाले इस गर्म बदलाव का सीधा असर दुनियाभर के मौसम चक्र पर पड़ता है, जिससे भारत के ऊपर बनने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं. अल नीनो के इस खतरनाक असर की वजह से गर्मियों के शुरुआती महीनों में प्री-मानसून की बारिश बिल्कुल गायब हो गई है, और सूखी पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को किसी बंद तंदूर की तरह तपा रही हैं.

गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ और नींबू पानी पिएं.
  • हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को कम गर्मी लगे.
  • बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से जरूर ढकें.
  • बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक धूप में न रहने दें, बेहतर रहेगा कि उन्हें बाहर भेजे ही नहीं.
  • चक्कर, कमजोरी या तेज बुखार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: UP को मिलने जा रहा सबसे महंगा और हाईटेक एक्सप्रेसवे! 30 मिनट में पूरा होगा लखनऊ-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ