Mumbai Rain: मुंबई में लगातार बारिश के कारण रविवार को एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग फंस गए। यह घटना पूर्वी उपनगर स्थित पॉश इलाके घाटकोपर की है। हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और एक राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं। चार लोगों को बचा लिया गया है जबकि तीन लोगों के फंसने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि मानसून दो सप्ताह की देरी के बाद मुंबई पहुंच चुका है। शहर में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की खबरें आईं हैं।
अब तक, मुंबई शहर में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगर घाटकोपर में 123 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में 139 मिमी बारिश दर्ज की गई। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। ठाणे नगर निगम के आपदा नियंत्रण सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात घोड़बंदर रोड पर स्थित रेस्तरां में हुई। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं और एक पुरुष को चोटें आईं और उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
ठाणे जिले के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को भारी बारिश के कारण उल्हासनगर टाउनशिप के कई इलाके भी प्रभावित हुए। अधिकारियों ने पहले कहा था कि शनिवार को ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में भारी बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
शनिवार शाम को ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण और बदलापुर के कई इलाके जलमग्न हो गए और लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines