---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर चाकू से किए शव के टुकड़े; पालघर मर्डर मामले में पुलिस ने किए ये खुलासे

पालघर इलाके में एक ट्रैवल बैग में मिली खोपड़ी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में 49 वर्षीय शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने दो महीने से ज्यादा समय पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस को शुक्रवार को विरार इलाके में एक ट्रैवल बैग मिला था, जिसको खोलने पर एक महिला का कटा सिर मिला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा ईस्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरीश हिप्पार्गी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी ज्वेलरी फर्म में काम करता है। उसने विवाद के चलते अपनी पत्नी उत्पला (51) को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें:झारखंड में हैवान बना पारा शिक्षक, पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; जानें वजह

---विज्ञापन---

आरोपी अपनी पत्नी और 22 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। उत्पला से आरोपी की दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसे बेटा था। बेटे की वजह से अक्सर दंपती के बीच विवाद होता था। 8 जनवरी को हिप्पार्गी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया और वह आपा खो बैठा। उसने पत्नी का गला घोंट दिया और हत्या के बाद शव को विरार ईस्ट ले गया। यहां शव के टुकड़े किए, सिर को चाकू से अलग कर धड़ को नाले में फेंक दिया था। इसके बाद उसने उत्पला के कटे सिर को एक ट्रैवल बैग में रखा और उसे पीरकुंडा दरगाह के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

आरोपी ने बदल लिया था घर

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेटे को बताया कि उत्पला पश्चिम बंगाल स्थित अपने गृह नगर में चली गई है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को विरार में एक ट्रैवल बैग से महिला का कटा सिर मिलने के बाद जांच शुरू की थी। पुलिस को बैग से बंगाल के 24 परगना जिले में स्थित एक आभूषण की दुकान के नाम की थैली मिली थी। उत्पला का नाम दुकान के ग्राहकों की सूची में था, लेकिन पुलिस को जांच में पता चला कि उसका नंबर पिछले दो महीनों से बंद था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘पुलिस हिरासत में पीटा, भूखा रखा…’, एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप

हिप्पार्गी ने अपना नंबर भी बंद कर लिया था। आरोपी का भेद न खुले, उसने अपने घर का पता भी बदल लिया था। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात उसे नालासोपारा के रहमत नगर इलाके की एक इमारत से गिरफ्तार किया है। अधिकारी के अनुसार पुलिस अब उत्पला के धड़ की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola