पुलिस को देखते ही लगाई दौड़, 1 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ पैडलर गिरफ्तार

अंकुश, मुबई: मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने गोरेगांव के संतोष नगर इलाके से 1 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ एक पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी दौरान रत्नागिरी होटल के पास एक शख्स संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिखाई […]

---विज्ञापन---

अंकुश, मुबई: मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने गोरेगांव के संतोष नगर इलाके से 1 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ एक पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी दौरान रत्नागिरी होटल के पास एक शख्स संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिखाई दिया। पुलिस जैसे उसके पास पुछताछ के लिए पहुंची वो भागने लगा जिसे देख पुलिस को उसपर शक हुआ।

बैग से 270 ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद

पुलिस ने आरोपी को पकड़ उसकी जांच पड़ताल किया तो उसके पास एक बैग में से 270 ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद हुआ, बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 8 लाख रुपए है। आरोपी पैडलर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और पेडलर को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को 15 नवंबर तक पुलिस के हिरासत में भेज दिया।

First published on: Nov 10, 2022 11:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें