NCP leader Jayant Patil: मुंबई के पुणे में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) दोनों ही गुटों ने अपना स्थापना दिवस मनाया। एक ओर जहां दोनों दलों के विलय की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं दूसरी ओर, एनसीपी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने संगठन को लेकर एक अहम संकेत दे दिया।
पाटील ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से सार्वजनिक रूप से अनुरोध किया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए और इस जिम्मेदारी के लिए अब किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त होने की इच्छा रखता हूं। अब इस पद पर किसी नए नेता को अवसर मिलना चाहिए। जयंत पाटिल ने शरद पवार का आभार भी जताया, जिन्होंने उन्हें इतने सालों तक पार्टी नेतृत्व में बनाए रखा।
7 साल से संभाल रहे थे नेतृत्व
सांगली जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट से विधायक जयंत पाटिल एनसीपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे पिछले सात वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में हैं। पार्टी के एकसंघ काल में जब अजीत पवार ने उनके अध्यक्षीय कार्यकाल पर सवाल उठाए थे, तब भी शरद पवार ने उन्हें अपना भरोसेमंद नेता मानते हुए पद पर बनाए रखा था।
राजनीतिक संकेत क्या हैं?
जयंत पाटिल का यह कदम केवल पद त्याग की इच्छा नहीं, बल्कि पार्टी संगठन में नई पीढ़ी को मौका देने का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह पार्टी के दोनों गुटों के संभावित एकीकरण से पहले का एक रणनीतिक कदम है। फिलहाल पार्टी प्रमुख शरद पवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की 20 लाख महिलाओं को लगेगा झटका! सरकार लाड़ली योजना से हटाएगी टैक्सपेयर्स
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines