NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अभी पढ़ें – मोरबी हादसे पर भावुक हो उठे पीएम मोदी, कहा- हादसा बेहद पीड़ादायक, मेरा मन है व्यथित
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1586981240988610561
पवार के 2 नवंबर को छुट्टी होने की संभावना है। पार्टी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और बताया कि पवार 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी शिविरों में भाग लेंगे।
एनसीपी की ओर से जारी किए गये पत्र में पवार के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है। एनसीपी की तरफ से अपने तमाम कार्यकर्ताओं से गुजारिश की गई है कि वह अस्पताल के आसपास में जमा होकर भीड़ न करें। शरद पवार की तबीयत कैसे खराब हुई है और उन्हें क्या शिकायत है, इस बारे में पत्र में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: