छत्रपति संभाजीनगर में मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, CCTV फुटेज वायरल

Chhatrapati Sambhajinagar Car Accidnet: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के कला मंदिर बाहर एक तेज रफ्तार कार ने कई श्रद्धालुओं को रौंद दिया है। घटना के बाद मंदिर के बाहर CCTV फुटेज सामने आया है। 

Chhatrapati Sambhajinagar Car Accidnet

मंदिर के बाहर कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा (X Video)

विज्ञापन

Chhatrapati Sambhajinagar Car Accidnet: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस दौरान कई श्रद्धालु कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायल श्रद्धालुओं को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा छत्रपति संभाजीनगर के सिडको इलाके में स्थित कला मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुआ है। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जाने के लिए प्रवेश द्वार पर खड़े थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार वहां आई और मंदिर के प्रवेश द्वार पर खड़े श्रद्धालुओं को रौंद गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कार की टक्कर से मंदिर की सीढ़ियां और रेलिंग टूट गई। ये सारी घटना मंदिर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

डिवाइडर से टकराई थी कार

मंगलवार को भी छत्रपति संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे। ये हादसा छत्रपति भाजीनगर-जलगांव हाईवे के पास स्थित फुलम्बरी तहसील के बिल्दा गांव में हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ