कल एससीओ काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट की 21वीं बैठक में भाग लेंगे विदेश मंत्री
Edited By Amit Kasana

S Jaishankar
Edited By Amit Kasana

S Jaishankar
नई दिल्ली: कल एससीओ काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। वर्चुअल फॉर्मेट में होने वाली एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की यह 21वीं बैठक है।
Jaishankar to participate in virtual SCO meeting on Tuesday
Read @ANI Story | https://t.co/jAHRM6HcRi#jaishankar #SCO #SCOmeeting pic.twitter.com/V1CofoicBu
— ANI Digital (@ani_digital) October 31, 2022
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि एससीओ काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की 21वीं बैठक 1 नवंबर 2022 को वर्चुअल फॉर्मेट में होगी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सालाना आयोजित एससीओ सीएचजी बैठक संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित है और इसके वार्षिक बजट को मंजूरी देती है। मंत्रालय ने कहा बैठक में एससीओ के सदस्य देश, ऑब्जर्वर स्टेट्स, एससीओ के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (आरएटीएस), तुर्कमेनिस्तान के कार्यकारी निदेशक और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत इस क्षेत्र में विभिन्न एससीओ गतिविधियों और संवाद तंत्रों के साथ-साथ एससीओ ढांचे के भीतर अन्य बहुपक्षीय सहयोग में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। एससीओ सदस्य देशों के नेताओं ने पिछले महीने 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शिखर बैठक के लिए मुलाकात की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: