Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

Adipurush: लेखक मनोज मुंतशिर को मिली सिक्योरिटी, जान को खतरा बताकर मुंबई पुलिस से की थी डिमांड

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष अपने वीएफएक्स और डायलॉग के चलते विवादों में हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए संवादों पर भी विवाद हो रहा है। देशभर में फिल्म को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Jun 19, 2023 16:37
Mumbai Police, dialogue writer of Adipurush, Manoj Muntashir
Manoj Muntashir

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष अपने वीएफएक्स और डायलॉग के चलते विवादों में हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए संवादों पर भी विवाद हो रहा है। देशभर में फिल्म को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच मुंतशिर की डिमांड पर उन्हें मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। जांच जारी है।

मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

16 जून को धूमधाम से रिलीज हुई फिल्म

दरअसल, ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित आदिपुरुष वाल्मीकि रामायण पर आधारित एक पौराणिक कहानी है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में काफी धूमधाम से रिलीज हुई। फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनोन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग हैं।

हटाए जाएंगे विवादित डायलॉग

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी है। आदिपुरुष को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है। आदिपुरुष फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स पर लगातार दर्शक सवाल उठा रहे हैं। फिल्म में ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बागीचा है क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ जैसे संवाद को लेकर व्यूअर्स ने मेकर्स और राइटर पर सवाल उठाए हैं। अब विवादित डायलॉग्स के कारण फिल्म को मिल रही आलोचनाओं के मद्देनजर फिल्म के निर्माताओं ने इसे संशोधित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: क्या बिहार के भ्रष्टाचार पर नीतीश से सवाल पूछेंगे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

First published on: Jun 19, 2023 04:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.