देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की चमकती रियल एस्टेट इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के ‘जंपिंग जैक’ कहे जाने वाले जितेंद्र और उनके परिवार ने अंधेरी के पॉश इलाके में स्थित दो प्राइम कमर्शियल प्लॉट्स को 855 करोड़ में बेच दिया है। यह डील हाल के सालों में मुंबई की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील्स में से एक मानी जा रही है। जितेंद्र और उनके परिवार द्वारा संचालित दो कंपनियों ने यह प्लॉट NTT डेटा सेंटर्स को बेचे हैं। यह एक जापानी मल्टीनेशनल आईटी सर्विस और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो भारत में तेजी से अपने पांव पसार रही है। इस डील का टोटल एरिया 2.39 एकड़ है, जिसमें बालाजी, आईटी पार्क नामक एक कार्यरत प्रोजेक्ट पहले से मौजूद है। इस पर पहले से ही 3 बिल्डिंग्स और कुल 4.90 लाख वर्ग फुट का कंस्ट्रक्शन मौजूद है।
डील की वित्तीय बारीकियां
कुल सौदा राशि: 855 करोड़
स्टैंप ड्यूटी: 8.69 करोड़ (रिकॉर्ड स्तर की भुगतान राशि)
लोकेशन: अंधेरी ईस्ट, मुंबई, जो पहले से ही एक प्रमुख IT और कमर्शियल हब बन चुका है
नया संभावित विकास: NTT द्वारा इस स्थान को उन्नत डेटा सेंटर और हाई-टेक IT इंफ्रास्ट्रक्चर में तब्दील किए जाने की संभावना
जितेंद्र फैमिली का विजन और बिजनेस अप्रोच
बालाजी टेलीफिल्म्स के ज़रिए भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री को नया आयाम देने वाले जितेंद्र और उनका परिवार अब बिज़नेस इन्वेस्टमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। इस डील के ज़रिए उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि वे सिर्फ एंटरटेनमेंट की दुनिया के ही नहीं, बल्कि स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और स्ट्रैटेजिक विज़न के भी मास्टर हैं। इस डील से अंधेरी जैसे इलाकों में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। डेटा सेंटर्स और IT हब अब केवल साउथ मुंबई या नवी मुंबई तक सीमित नहीं हैं। अब यह विकास पश्चिमी उपनगरों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- ED कार्यालय में लगी आग से मंत्री भुजबल का पासपोर्ट क्षतिग्रस्त, अदालत ने विदेश यात्रा की अवधि 12 जून तक बढ़ाई
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
23 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines