हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 52 कराेड़ की कोकीन को बॉडी के इस हिस्से में था छुपाया

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स तस्करों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें अंकुश जायसवाल की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट से विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स तस्करों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जांच करने पर आरोपी के पास से 52 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है। आरोपी इसे शरीर के अलग-अलग हिस्से में बांधकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

सूचना पर अलर्ट थे AIU के अधिकारी

बताया जा रहा है कि AIU के अधिकारी एक सूचना के आधार पर पहले से ही अलर्ट थे। जैसे ही संदिग्ध विदेशी एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। AIU अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली, उनके होश उड़ गए। उस शख्स ने कमरबंद (ऑर्थो वेस्ट बेल्ट) और पैर के सहारे (काफ सपोर्टर) में छुपाकर कुल 5194 ग्राम कोकीन छिपा रखी थी। सफेद पाउडर जैसे दिखने वाले इस पदार्थ की फील्ड टेस्टिंग की गई, जिसमें यह कोकीन साबित हुआ।

51.94 करोड़ रुपये कीमत

इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51.94 करोड़ रुपये आंकी गई है। इतना नशा, और इतनी सफाई से छिपाया गया था कि अधिकारियों को भी यकीन नहीं हुआ। यह दिखाता है कि तस्करी का नेटवर्क कितना पेशेवर और खतरनाक हो चुका है।

विज्ञापन

आरोपी से शुरू की पूछताछ

AIU ने तुरंत आरोपी को NDPS एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विदेशी तस्कर किन लोगों से जुड़ा है, भारत में उसका किससे संपर्क है, और इसके पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola