हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई से गायब नाबालिग, बिहार में रचाई शादी! पुलिस ने 2000 KM दूर जाकर किया रेस्क्यू

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पासवान के रूप में हुई है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से शादी कर ली थी.

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर.

मुंबई की आरे पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और शादी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बिहार से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने करीब दो हजार किलोमीटर दूर से 17 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया.

यह पूरा मामला तब सामने आया जब आरे पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. परिवार के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 2 बजे लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि उसे पास के बीएमसी स्कूल में किताब जमा करने जाना है, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी.

परिजनों ने आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. आखिरकार परिवार ने आरे पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

जांच की जिम्मेदारी संभालते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. साथ ही लड़की के मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकाले गए. तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को बड़ा सुराग तब मिला, जब मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई.

इसके बाद आरे पुलिस की टीम बिना देर किए दिल्ली रवाना हुई. दिल्ली पुलिस की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई, जहां पुलिस एक किराना दुकान में काम करने वाले युवक तक पहुंची. पूछताछ में खुलासा हुआ कि संदिग्ध युवक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है और वह लड़की को अपने साथ बिहार ले गया है.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम समस्तीपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर आई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पासवान के रूप में हुई है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से शादी कर ली थी. फिलहाल आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

मुंबई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया. वहीं पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी और लड़की के बीच संपर्क कब और कैसे हुआ था। मामले की आगे की जांच जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola