हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीमा हैदर मामले में मनसे की एंट्री, कहा- ये तमाशा बंद करो, नहीं तो 'राड़ा' हो जाएगा

विज्ञापन
सीमा हैदर की फिल्म और बॉलीवुड में उनकी एंट्री का मनसे ने विरोध किया है।

MNS Over Seema Haider: सीमा हैदर मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एंट्री हो गई है। मनसे की ओर से सख्त लहजे में कहा गया है कि ये तमाशा बंद करो। हमारी बात नहीं मानी तो ‘राड़ा’ यानी बवाल हो जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आने वाली सीमा हैदर लगातार चर्चा में है। हाल में सीमा को एक फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ ऑफर हुई है।

मामले को लेकर राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने सीमा के बॉलीवुड में एंट्री का कड़ा विरोध किया है। मनसे के महासचिव और महाराष्ट्र नवनिर्माण फिल्म कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने चेताया है कि अगर किसी भी प्रोड्यूसर ने सीमा को अपनी फिल्म में एक्टिंग का चांस दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/MNSAmeyaKhopkar/status/1690324841222778880

विज्ञापन

बोले- हमारी बात नहीं मानी तो बवाल होगा

अमेय खोपकर ने कहा है कि राष्ट्रविरोधी फिल्म प्रोड्यूसर्स को आखिर क्यों शर्म नहीं आती? उन्होंने कहा कि हमारी चेतावनी को हल्के में न लें। अगर बात नहीं मानोगे तो राडा हो जाएगा। बता दें कि मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने सीमा हैदर को फिल्म में एक्टिंग का ऑफर दिया है।

सीमा और प्रोड्यूसर की हुई मुलाकात

बता दें कि अमित जानी ने पाकिस्तानी सीमा हैदर को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘जानी फायरफॉक्स’ में एक्टिंग का ऑफर दिया है। जानी ने कुछ महीने पहले मुंबई में ऑफिस खोला है। सीमा हैदर के अलावा वे उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल मर्डर केस पर भी फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम ‘ट्रेलर’ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola