Mumbai police arrest munna: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा है एक ऐसा चोर, जो ना सिर्फ शातिर है, बल्कि रईसी में भी किसी अमीर से कम नहीं! चोरी उसका पेशा था, लेकिन अंदाज़ ऐसा कि हर कोई हैरान रह जाए। मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ मुन्ना, जो चोरी की वारदातों को महिला के वेश में अंजाम देता था । रंजीत बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है।
महिला के भेष में बनता था ‘लेडी चोर’
रंजीत दिन में रेकी करता था और रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था। उसे पहचान आसान नहीं थी, क्योंकि वह सलवार-कमीज़, साड़ी या बुरखे में खुद को पूरी तरह ढक कर रखता था। चोरी के दौरान उसके चेहरे पर दुपट्टा या घूंघट होता था और चाल भी बिल्कुल किसी महिला जैसी — ताकि किसी को शक न हो। चोरी करने के बाद वह रेलवे ट्रैक के पास कपड़े बदलता था, ताकि किसी को असली पहचान न पता चले। और फिर भीड़ में गायब हो जाता।
महीनों की मेहनत के बाद गिरफ्तारी
सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत सावंत ने बताया की रंजीत पिछले कई सालो से चोरी कर रहा था , लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया| मार्च महीने में उसने मलाड इलाके में एक चोरी की और इसी मामले में उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया| मार्च से ही मालाड पुलिस इस चोर की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने करीब 100 से 150 CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिला के भेष में नजर आया। आख़िरकार आरोपी की लोकेशन मालवणी में मिली, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया|
चोरी करके बनाई कई संपत्ति
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की और उसके ठिकानों की तलाशी ली, तो जो सामने आया वो चौंकाने वाला था:
पुलिस ने आरोपी के पास से मिले सामान की डिटेल
- – मुंबई में खुद का घर
- – बिहार में आलीशान बंगला
- – बिहार में ज़मीन के लिए 10 लाख रुपये का एडवांस
- – मुंबई के मालवणी में घर के लिए 6 लाख एडवांस
- – 36 तोला सोने के हीरे जड़ित गहने
- – 1 किलो चांदी
- – सोना पिघलाने की मशीन
- – घरफोड़ने के औजार (कटवनी, हथौड़ा) बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह सारी संपत्ति चोरी की कमाई से खड़ी की गई है।
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines