Milk Price Hiked 2 Rs Per Litre: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका लगा है। मुंबई में दूध की थोक कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) ने 1 सितंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की।
MMPA के उपाध्यक्ष रमेश दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से संबंधित फैसला लिया गया। MMPA के इस कदम से गणेश उत्सव, नवरात्रि, दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान दूध से संबंधित खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।
नई कीमतें अगले छह महीनों तक रहेगी लागू
MMPA समिति के सदस्य सीके सिंह ने कहा कि भैंस के दूध की कीमत देश की आर्थिक राजधानी में 85 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 87 रुपये प्रति लीटर की जाएगी, जो अगले छह महीने तक लागू रहेगी। बता दें कि इससे पहले मार्च में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उस दौरान भैंस के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 85 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।
त्योहारी सीजन में 20 से 25 फीसदी बढ़ जाती है खपत
कहा जा रहा है कि भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से दूध की मांग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि आम तौर पर त्योहारी सीजन में दूध की मांग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। साथ ही दूध से बनने वाली मिठाईयों की भी खपत बढ़ जाती है।
इसलिए बढ़ाई दूध की कीमतें
MMPA के सदस्यों के मुताबिक, दुधारू पशुओं के खाद्य पदार्थ जैसे दाना, तुवर, चूनी, चना-चूनी आदि की कीमतों में औसतन 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा घास की दरों में भी भारी वृद्धि हुई है, लिहाजा दूध की कीमत बढ़ाई गई है।
मुंबई में हर दिन 50 लाख लीटर दूध की होती खपत
मुंबई में प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक भैंस के दूध की खपत होती है, जिसमें से 7 लाख लीटर से अधिक की आपूर्ति MMPA अपनी डेयरी, पड़ोस के खुदरा विक्रेताओं के जरिए मुंबई में करता है। बता दें कि इसी साल फरवरी में महाराष्ट्र के सभी प्रमुख गाय दूध उत्पादक संघों ने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब संभावना है कि उनकी ओर से भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी।
संबंधित खबरें
HC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
56 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
17 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
17 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines