---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

त्याग करना सीखें मिलिंद, वरिष्ठ नेता के कांग्रेस छोड़ने पर संजय राउत और नाना पटोले ने दी प्रतिक्रिया

Sanjay Raut and Nana Patole Reaction On Milind Deora Resigns : महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का मामला फंसा हुआ है। इस बीच वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Sanjay Raut and Nana Patole Reaction On Milind Deora Resigns : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की सबसे वजह सिर्फ मुबंई की साउथ लोकसभा सीट है, जहां उद्धव गुट की शिवसेना का कब्जा है और इस बार भी उनके पास ही ये सीट रहने वाली है। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

शिवसेना (UBT) से संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग 25-30 वर्षों का नाता तोड़कर शिवसेना से भी चले जाते हैं। अब विचारधारा और निष्ठा कहां रही है। हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को जानते हैं, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका पार्टी के साथ जो जुड़ाव और लगाव है, उसके लिए उन्हें त्याग करना चाहिए। उन्होंने साउथ मुंबई लोकसभा सीट को लेकर कहा कि इस सीट पर कोई कंप्रोमाइज नहीं होगा। ये सीट अरविंद सावंत की है और उनके पास ही रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : कौन हैं मिलिंद देवड़ा, जिनके परिवार का कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता टूटा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डरी बीजेपी 

---खबर नीचे जारी है---

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उनकी सहयोगी पार्टियां डरी हुई हैं। अब वे दो बार से पराजित प्रत्याशी (मिलिंद देवड़ा) को अपने साथ लेकर इस यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इस कार्य में सफल नहीं हो पाएंगे। यह यात्रा मुंबई में ही खत्म होगी और इसके साथ ही महाराष्ट्र की वर्तमान असंवैधानिक सरकार (बीजेपी, शिंदे, अजित पवार) का अंत हो जाएगा।

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। इस दौरान शिवसेना मुंबई की साउथ सीट मांग रही है, क्योंकि वर्तमान में उनके ही प्रत्याशी का कब्जा है। इसी वजह से ही मिलिंद देवड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

First published on: Jan 14, 2024 12:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola