---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

कौन हैं मिलिंद देवड़ा, जिनके परिवार का कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता टूटा

Who is Milind Deora : महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

Who is Milind Deora : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलने से पहले एक दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कौन हैं मिलिंद देवड़ा, जिन्होंने कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा साउथ मुंबई लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता मुरली देवड़ा भी इसी सीट से सांसद रहे थे। ऐसे में यह उनकी परंपरागत सीट मानी जाती है। हालांकि, मोदी लहर में साल 2014 और 2019 में यह सीट उद्धव की शिवसेना के पास चली गई थी। सीट शेयरिंग में शिवसेना (UBT) यह सीट मांग रही है और कांग्रेस ने भी इस पर सहमति जता दी है। इसकी वजह से मिलिंद देवड़ा पिछले काफी समय से नाराज चल रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से क्यों दिया इस्तीफा?, जानिये 5 बड़ी वजह

---विज्ञापन---

10 सालों तक साउथ मुंबई से सांसद थे मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने साल 2004 और 2009 में मुंबई की साउथ सीट पर जीत दर्ज की थी। राहुल गांधी के करीबियों में से एक मिलिंद देवड़ा भी थे। साथ ही पार्टी ने उन पर भरोसा भी जताया था और उन्हें मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। वे कांग्रेस में अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता भी कांग्रेस में मंत्री और सांसद रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा अब शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर दी जानकारी

मिलिंद देवड़ा ने खुद कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता पार्टी (कांग्रेस) से खत्म हो गया है। मैं नेताओं और कार्यकर्ताओं से अटूट रिश्ते और सपोर्ट के लिए आभारी रहूंगा।

First published on: Jan 14, 2024 10:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola