Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ क्यों हुई FIR? धनंजय मुंडे पर दिया था ये बयान

Maharashtra News : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मामला फिर तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साधा और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Jan 5, 2025 22:37
Manoj Jarange Patil
मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज। (File Photo)

Maharashtra News : मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटिल अपने बयान से मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मनोज जरांगे ने एक सार्वजनिक बैठक में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज की। इस पर बीड की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

मनोज जरांगे पाटिल ने परभणी में एक सार्वजनिक बैठक की और इस दौरान उन्होंने धनंजय मुंडे के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही मनोज जरांगे ने धनंजय मुंडे को लेकर कहा- ‘घर में घुसकर मार डालो’। परली के 32 वर्षीय किसान तुकाराम अघव ने मनोज जरांगे पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में तहरीर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कौन हैं और क्या चाहते Manoj Jarange, जिसके आरक्षण आंदोलन के आगे झुकी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार

बीड जिले के परली सिटी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज 

---विज्ञापन---

बीड जिले के परली सिटी थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उन पर धनंजय मुंडे के संबंध में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और सामाजिक कलह पैदा करने का आरोप लगाया गया। अब पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ सरकार सख्त, दी चेतावनी

मनोज जरांगे ने सरकार को भी दी चेतावनी

आपको बता दें कि मनोज जरांगे पाटिल लगातार मराठा आरक्षण की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने धनंजय मुंडे को कहा कि मराठा समाज के खिलाफ जाने का प्रयास मत करो, जिन्होंने साथ दिया। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर मराठा आरक्षण की मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और तेज कर देंगे।

First published on: Jan 05, 2025 09:44 PM

संबंधित खबरें