महाराष्ट्र के दो राजनीतिक परिवारों की कहानी: पवार परिवार में टकराव तो मुंडे परिवार के साथ आने के संकेत!

सूत्रों की मानें तो पंकजा मुंडे अपनी बहन प्रीतम मुंडे की जगह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं और धनंजय मुंडे के पास परली विधानसभा सीट रहेगी।

Maharashtra-political-families

इंद्रजीत सिंह

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीतिक में लगातार उथल पुथल देखने को मिल रहा है। अब दो बड़े राजनीतिक परिवारों में रिश्ते जुड़ने और टूटने की खबरें आ रही हैं। जहां पवार परिवार में दरारें बढ़ती जा रही हैं तो अब स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे परिवार में काफी समय बाद दूरियां कम होती नजर आ रही हैं। पिछले काफी समय से भाजपा में हाशिए पर चल रही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने बीड़ के परली में हुए सरकारी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अपने चचेरे भाई कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के साथ स्टेज साझा किया। खबर आ रही है कि भाई-बहन के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पंकजा मुंडे अपनी बहन प्रीतम मुंडे की जगह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं और धनंजय मुंडे के पास परली विधानसभा सीट रहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रीतम मुंडे को विधान परिषद में जगह मिल सकता है। इस तरह मुंडे परिवार के सदस्य अब एक दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे और दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

समझौते के मूड में पंकजा मुंडे

विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2019 में पंकजा मुंडे परली सीट से चुनाव हार गई थीं और तब से वह लगातार नाराज चल रही है। इतना ही नहीं पंकजा मुंडे के नेतृत्व वाली बैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग के छापे भी पड़े थे, लेकिन काफी लंबे समय के बाद पंकजा मुंडे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और धनंजय मुंडे के साथ दिखाई दे रही हैं। अब ऐसा लगता है कि पंकजा मुंडे समझौते करने के मूड में है और जल्दी यह जमीन पर भी दिखाई देने लगेगा।

पवार परिवार में दरारें बढ़ीं

विज्ञापन

उधर, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के परिवार में लगातार दरारें बढ़ रही हैं। भले ही पारिवारिक कार्यक्रम में सभी लोग एक साथ नजर आते हैं, लेकिन डिप्टी सीएम अजित पवार ने घोषणा की है कि वे बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ाएंगे। यह सीट सुप्रिया सुले की है और वह वहां सांसद हैं। चर्चा है कि अजीत पवार की पत्नी लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो परिवार में ननद-भाभी आमने-सामने होंगी। इस तरह महाराष्ट्र के दो पावरफुल राजनीतिक परिवारों में उथल-पुथल चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ