क्या महाराष्ट्र में होगा खेला? कांग्रेस के 7 और शरद पवार गुट के 2 विधायक जॉइन कर सकते हैं NDA

Maharashtra Politics: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में महाअघाड़ी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र के 7 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। वहीं शरद पवार की एनसीपी से भी दो विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर है। ये दावा अजित पवार गुट के एक एनसीपी नेता ने किया है।

Congress

सांकेतिक तस्वीर

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। हाल ही पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। अब अजित पवार गुट के एक एनसीपी नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस के 7 और राकांपा-शरदचंद्र पवार के दो विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के सात और शरद पवार गुट के 2 विधायक संपर्क में

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- “कांग्रेस के सात विधायक हमारे संपर्क में हैं। साथ ही शरद पवार गुट के 2 विधायक भी महायुति में शामिल होना चाहते हैं। कल ही एक विधायक मिलने आए थे। हालांकि मैं उनका नाम नहीं बता सकता। मिटकरी ने कहा- कई नेता अजित पवार के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। मिटकरी ने आगे दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले कई विधायक गठबंधन में शामिल होने वाले हैं।”

विज्ञापन

‘कोई न कोई बड़ा नेता जरूर आएगा’

मिटकरी ने आगे ये भी दावा किया कि कांग्रेस और राकांपा-शरदचंद्र पवार से कोई न कोई बड़ा नेता जरूर आएगा। हालांकि जब उनसे नाम पूछा गया तो वे सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि बस इंतजार कीजिए। आपको सबकुछ जल्द ही पता चल जाएगा।

कौन हैं अमोल मिटकरी?

अमोल मिटकरी महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य यानी एमएलसी हैं। वह अजित पवार गुट में शामिल हैं। अमोल विधायक बनने से पहले जिला परिषद सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

पहले भी लग चुके हैं झटके

 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और शरद पवार गुट को ये बड़ा झटका साबित होगा। बता दें कि महाअघाड़ी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। अशोक चव्हाण से पहले मिलिंद देवड़ा शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। देवड़ा ने कांग्रेस से 55 साल पुराना नाता तोड़ दिया था।

15 विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर

कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले करीब 15 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ देंगे। कहा ये भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है। कई विधायक उनके प्रति वफादार हैं। जो जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है एनसीपी का मामला

आपको बता दें कि 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी करार दिया है। जबकि शरद पवार की पार्टी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नाम दिया गया है। फिलहाल असली नाम की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ का नाम देने का चुनाव आयोग का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ