---विज्ञापन---

महाराष्ट्र: प्राइवेट स्कूल में जांच के नाम पर उतरवाए नाबालिग लड़कियों के कपड़े, प्रिंसिपल पर हुआ ये एक्शन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में एक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जांच के नाम पर प्रिंसिपल ने नाबालिग लड़कियों के पूरे कपड़े उतरवाए। घटना से गुस्साए पेरंट्स ने प्रिंसिपल का घेराव किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Maharashtra News: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के कल्याण में एक नामी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने जांच के नाम पर नाबालिग लड़कियों के कपडे़ उतरवाए। आरोप है कि प्रिंसिपल ने 10 से 12 लड़कियों के अंडरगारमेंट्स तक उतरवाए। मामले की जानकारी होने पर गुस्साए पेरंट्स ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल का घेराव किया। शिकायत पर शहापूर पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सेना के रिटायर्ड जवान को पीटा, बेटे ने पुलिस से लगाई गुहार

---विज्ञापन---

टॉयलेट में मिला ब्लड

मामले की जानकारी होने पर जब पेरंट्स स्कूल गए तो टॉलेट में ब्लड मिला। इससे सभी का पारा हाई हो गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पेरंट्स ने आरोप लगाया कि स्कूल में 14 से 15 साल की लड़कियों के पूरी तरह से कपड़े उतरवाकर जांच की है। पेरंट्स ने बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की।

गिरफ्तारी पर अड़े पेरंट्स

मामले में पेरंट्स ने शहापूर पुलिस को शिकायत दी। उन्हेंने मामला दर्ज कर प्रिंसिपल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा, वे स्कूल नहीं छोड़ेंगे। हालांकि मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

वकील का भी किया विरोध

घटना की जानकारी पर वकील अभय पितळे स्कूल पहुंचे थे लेकिन पेरंट्स ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। गुस्साए लोगों ने वकील का घेराव करके पिटाई करने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस के बीच बचाव से वकील बच गए। पुलिस ने पेरंट्स को प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बच्चे को लिफ्ट में दांत से काटा, मारे कई थप्पड़, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2025 04:33 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola