महाराष्ट्र के जलगांव में हुए हादसे में 3 की मौत, 22 घायल, नागपुर जिले में इंसानियत शर्मसार

महाराष्ट्र के जलगांव के कन्नड़ घाट के निकट एक मंदिर के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 अन्य घायल हो गए। घटना शाम करीब सात बजे घटी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

Jalgaon accident news

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के जलगांव के कन्नड़ घाट के निकट एक मंदिर के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। यह घटना बीती शाम घटी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है और उनमें 1 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कब हुआ हादसा? 

महिला का नाम सावित्रीबाई मधुकर माली (62) है और उनके पिता नाना दामू माली (58), पटोंदा राहुल लक्ष्मण महाजन (35), गुढे हैं। ये सभी एक दूसरे से संबंधित हैं। वहीं, अन्य डॉ. मंदार कर्बलेकर ने घायलों का इलाज किया।

विज्ञापन

ये सभी लोग पिकअप वाहन एमएच19-बीएम 3947 में सवार होकर यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय कन्नड़ घाट के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के बाद पटोंडा और गुढे इलाकों में हड़कंप मच गया।

घायल को फेंका पुल के नीचे 

वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे का आरोपी पहले तो लोगों की भीड़ की वजह से घायल को अस्पताल ले जाने का नाटक किया। फिर कुछ दूर आगे जाकर एक पुल के नीचे उन्हें फेंककर भाग गया। इसके बाद घायल देर तक दर्द से तड़पता रहा और अंत में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ