Maharashtra Infrastructure From MSRDC: अमेरिका के 60वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार गायकवाड़ भी शामिल हुए। यहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं और जाने-माने उद्योगपतियों से खास मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रोग्रेस और फ्यूचर प्लानिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया है।
इंटरनेशनल मैप पर महाराष्ट्र को मिला स्थान
इस दौरे में MSRDC के एमडी IAS अनिल गायकवाड़ ने एलन मस्क, सुंदर पिचाई, सॉफ्टबैंक के मसायोशी समेत कई जानी-मानी हस्तियों और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश की संभावनाओं और राज्य की प्रगतिशील नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, टिकाऊ शहरी विकास और अल्ट्रा-मॉडर्न ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर खास ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि एडवांस टेक्नोलॉजी और निवेश के अवसरों के जरिए राज्य को इंटरनेशनल मैप पर महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
यह भी पढ़ें: क्या कांग्रेस की महू रैली में लोगों को मिलेगा 30 घंटे पुराना खाना? भाजपा नेता का बड़ा दावा
आर्थिक विकास की नई दिशा
महाराष्ट्र में इस समय कई अहम रोड प्रोजेक्ट का काम जोर-शोर से शुरू हो रहा है, जिसमें कोस्टल रोड, समृद्धि महामार्ग, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मंत्रालय पुनर्निर्माण और भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी MSRDC को सौंपी गई है। यह सभी प्रोजेक्ट उनके लॉन्ग विजन और नेतृत्व का बेहतर प्रमाण हैं। इन प्रोजेक्ट्स ने राज्य के परिवहन और आर्थिक विकास को नई दिशा दी है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines