Maharashtra Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस भंडारा से गोंदिया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी. पहले खजरी गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। वहीं हादसे की जानकारी के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस को तुरंत मोड़ लिया, जिससे तेज गति से आ रही बस पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल के्रन की मदद से पलटी बस को हटाने के प्रयास जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट हो रही है।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
10 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
15 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines