शिंदे या फडणवीस; महाराष्ट्र में चुनाव बाद कौन बनेगा सीएम? उप मुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे से सीएम पद को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है। नामांकन वापसी के बाद महाराष्ट्र में 4 से ज्यादा उम्मीदवार 288 सीटों पर मैदान में हैं।

Eknath Shinde Devendra Fadnavis

फडणवीस ने कहा कि महायुति में सीएम पद को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है। फाइल फोटो

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा में अब दो हफ्ते का ही समय बचा है, लेकिन बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में यह सवाल उठने लगा है कि सत्ता मिलने के बाद गठबंधन का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति के जीतने की स्थिति में कौन सीएम बनेगा, इस बारे में कोई वादा नहीं किया गया है। सीएम चुनने की व्यवस्था पहले से तय है। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। हालांकि एकनाथ शिंदे की पार्टी के मुकाबले बीजेपी दोगुनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि शिंदे क्या दोबारा सीएम बन पाएंगे?

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: DGP पद से क्यों हटाईं गईं रश्मि शुक्ला? चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

Advertisment

उधर बीते दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वे टीम लीडर हैं और महायुति में सब बराबर हैं। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे गठबंधन में एकनाथ शिंदे समेत किसी ने भी पद नहीं मांगा है। सभी को भरोसा है कि फैसला निष्पक्ष होगा। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद के लिए कोई म्यूजिकल लड़ाई नहीं होने वाली है। सीएम पद के लिए किसी से कोई वादा नहीं किया गया है। सीएम चुनने की हमारे पास नीति तैयार है।

‘बटेंगे तो कटेंगे’ को फडणवीस ने किया डिफेंड

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने ‘बंटेंगे तो कंटेंगे’ नारे को भी डिफेंड किया और कहा कि विकास और जन कल्याण ही उनका संदेश रहेंगे। एक चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे कहने में कुछ भी गलत नहीं है। एक बंटा हुआ समाज तबाही का सामना करता है।

विज्ञापन

बागी बिगाड़ेंगे खेल?

नामांकन वापसी के बाद अब महाराष्ट्र में 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 2019 में महाराष्ट्र में 3239 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस बार 28 प्रतिशत ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई की 36 सीटों पर 420 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पुणे की 21 सीटों पर 303 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

नामांकन वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई है। इसमें कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। पार्टी की उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने नाम वापस ले लिया है, जबकि बीजेपी गोपाल शेट्टी को मुंबई के बोरीवली से मनाने में कामयाब रही है। हालांकि माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ एकनाथ शिंदे के उम्मीदवार दादा सर्वणकर ने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया है। बीजेपी, राज ठाकरे के बेटे का समर्थन कर रही है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ