Nashik Factory Fire: अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र CM, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा

अस्पताल में महाराष्ट्र सीएम

अस्पताल में महाराष्ट्र सीएम

विज्ञापन

 

Nashik Factory Fire: नासिक फैक्ट्री विस्फोट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक अब तक घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लोग घायल हैं। सीएम ने घायलों से मिलने के बाद मीडिया में कहा घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1609522500060475392?s=20&t=dY8LFYfezMy78O1m9JcxMg

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक कारखाने में भीषण आग गई थी। नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंढेगांव गांव में जिंदल समूह की पॉलिथीन निर्माण इकाई में सुबह करीब 11:30 बजे यह आग लगी थी। पुलिस के अनुसार आग कैमिकल प्लांट के अंदर बॉयलर में लगी थी।

तेज विस्फोट के बाद छा गया धुंआ

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। बचाव कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भी लगाया गया था। इलाके के लोगों ने कहा एक जोरदार विस्फोट हुआ। जिसके बाद फैक्ट्री से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। फ़ैक्ट्री से निकले धुएं पूरा बादल ढक गया था। हादसे के बाद आसपास काफी अधिक धुंआ हो गया था। सोशल मीडिया पर धुंए के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ