---विज्ञापन---

मुंबई

कौन जीतेगा महाराष्ट्र का महासंग्राम? नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज, दांव पर 1700 उम्मीदवारों की किस्मत

इस बार BMC चुनाव में 1700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष उम्मीदवार है, जबकि महाराष्ट्र की कुल 1.03 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में 25 हजार पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे.

Author Written By: Akarsh Shukla Updated: Jan 15, 2026 06:28

बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में तीखे टकराव का केंद्र बन चुका है, जहां महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट–राष्ट्रवादी अजित पवार) और महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस–शिवसेना उद्धव गुट–राष्ट्रवादी शरद पवार) के बीच सत्ता की जंग छिड़ी हुई है. बीजेपी इस चुनाव को 2024 विधानसभा जीत के बाद स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का सुनहरा मौका मान रही है, जबकि उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट और विपक्ष पिछले तीन वर्षों के बीजेपी शासित राज को भ्रष्टाचार और विकास ठप्प का मुद्दा बनाकर वापसी की उम्मीद लगाए है. इस बीच गुरुवार (15 जनवरी) को महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिका चुनावों के लिए सिंगल चरण में होने वाली वोटिंग शुरू होने वाली है.

कब शुरू होगी वोटिंग?


बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों में सुबह सात बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक वोटिंग चलेगी, साथ ही दूसरे निगमों में भी इसी समय वोटिंग होगी. राज्य चुनाव आयोग ने 15 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी. गुरुवार को वोटिंग संपन्न होने के अगले ही दिन शुक्रवार 16 जनवरी को सुबह दस बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. पिछले बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन गठबंधन टूटने के बाद अब बीजेपी 114 बहुमत के आंकड़े को टार्गेट कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BMC election 2026: स्कूल, कार्यालय और बैंक, मुंबई में 15 जनवरी को क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

इन डॉक्यूमेंट्स से भी डाल सकते हैं वोट


मतदान के लिए वोटर आईडी की अनिवार्यता नहीं होगी. अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी आप 12 अन्य पहचान पत्र डॉक्यूमेंट्स दिखाकर वोट डाल पाएंगे. मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, साथ ही 14 से 16 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलेगा. हर वार्ड में कम से कम एक सखी या पिंक पोलिंग बूथ बनेगा, जिसका संचालन महिलाएं करेंगी.

---विज्ञापन---

दांव पर 1700 उम्मीदवारों की किस्मत


इस बार BMC चुनाव में 1700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष उम्मीदवार है, जबकि महाराष्ट्र की कुल 1.03 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में 25 हजार पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट 15 दिसंबर से लागू है. 15 जनवरी को सभी निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा वोटर्स मतदान केंद्र तक पहुंच सकें.

First published on: Jan 15, 2026 12:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.