BMC election 2026: स्कूल, कार्यालय और बैंक, मुंबई में 15 जनवरी को क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

BMC election 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर मुंबई में 15 जनवरी को सरकारी ऑफिस, सेमी-गवर्नमेंट बॉडी, कॉर्पोरेशन और बोर्ड, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, बैंक और पब्लिक हॉलीडे के कारण स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, लोकल ट्रेनों और बीईएसटी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलेंगे.

bmc election day

BMC election 2026: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC) समेत 29 नगर निगम क्षेत्रों में राज्य चुनाव आयोग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस दिन मुंबई और पुणे के अधिकांश सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और महाविद्यालय बंद रहेंगे ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर सकें. मुंबई में लोकल ट्रेनें, BEST बसें और दूसरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है. जरूरी और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. चुनावों के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए लगभग 25,000 पुलिसकर्मी और सीनियर अधिकारियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

मुंबई में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश सरकारी ऑफिस, सेमी-गवर्नमेंट बॉडी, कॉर्पोरेशन और बोर्ड, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और बीएमसी की सीमा के अंदर आने वाले केंद्र सरकार के ऑफिस पर लागू होगा. बैंक और पब्लिक सेक्टर के ऑफिस भी छुट्टी मनाएंगे. मुंबई के ज्यादातर सरकारी और नगर निगम के तहत आने वाले स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. कई प्राइवेट संस्थान भी क्लास बंद कर सकते हैं. यह फैसला 6 और 7 जनवरी को हुई मीटिंग्स में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया गया, जिसमें सीनियर चुनाव अधिकारी, पुलिस अधिकारी और नागरिक अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील

893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7.30 बजे शुरू होगी और शाम 5.30 बजे खत्म होगी. वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी. मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में तुरंत 100 या 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पूरे शहर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ