Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

लिव इन पार्टनर ने चलती गाड़ी में ‘विधवा’ प्रेमिका का दोस्तों से कराया गैंगरेप, महिला ने भी दिया साथ

Widow Gangraped In Beed: महाराष्ट्र के बीड में एक महिला से चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि महिला के बॉयफ्रेंड ने ही अपने साथियों से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिलाया है। वारदात को अंजाम देने के दौरान पीड़िता से मारपीट भी की गई। मामले की जानकारी […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Aug 16, 2023 15:29
woman gangraped in beed, widow gangraped, gangrape in moving car, maharashtra crime news, beed news, beed crime news, shivajinagar

Widow Gangraped In Beed: महाराष्ट्र के बीड में एक महिला से चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि महिला के बॉयफ्रेंड ने ही अपने साथियों से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिलाया है। वारदात को अंजाम देने के दौरान पीड़िता से मारपीट भी की गई। मामले की जानकारी के बाद शिवाजीनगर पुलिस ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड, एक अन्य महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी महिला के बॉयफ्रेंड सुरेश लंबाटे, उसके दोस्त अमोल लांबाटे, बापुराव हावेले और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात चार अगस्त की बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

26 साल की पीड़िता के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिछले एक साल से महिला का मुख्य आरोपी के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

पैदल जा रही पीड़िता को जबरन जीप में बैठाया, मारपीट की

वारदात वाले दिन पीड़िता बार्शी रोड से पैदल जा रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी जीप से आया। जीप में उसके साथ एक महिला और दो अन्य पुरुष थे। चारों आरोपियों ने सड़क पर जा रही महिला को जबरन जीप में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य आरोपी यानी महिला के बॉयफ्रेंड के सामने उसके साथ जीप में बैठे दो लोगों ने गैंगरेप किया।

---विज्ञापन---

वारदात के बाद पीड़िता ने शनिवार रात को शिवाजीनगर पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर और एक अन्य महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले की जांच पिंक स्क्वाड के सहायक पुलिस निरीक्षक घनश्याम अंतराप कर रहे हैं।

First published on: Aug 07, 2023 10:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.