---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई में भारी बारिश से तबाही! 5 घंटे में 5 लोगों की मौत; 200MM बरसे बादल, स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनें-फ्लाइट डायवर्ट

Mumbai Heavy Rainfall Impact: मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। BMC ने 5 घंटे में 200 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान लगाया है।

---विज्ञापन---

IMD Red Alert for Heavy Rainfall in Mumbai: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मुंबई एक बार फिर दरिया बन गया। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। शाम करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश रात के करीब 11 बजे तक होती रही। पहले हल्की बारिश हुई और उसके बार शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरी मुंबई को पानी से भर दिया।

10 बजे के बाद बारिश हल्की हुई और करीब एक बजे पूरी तरह रुक गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 घंटे में मुंबई में 200 मिलीमीटर बारिश हुई और इस बारिश ने जलभराव कर दिया, जो सुबह नजर नहीं आया, लेकिन BMC ने हालातों को देखते हुए लोगों से सतर्क और घरों के अंदर रहने की अपील की। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें।

---विज्ञापन---

 

मुंबई में भारी बारिश का भारी असर

बुधवार शाम से रात तक हुई बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। जलभराव से ट्रैफिक जाम हुआ। मध्य रेलवे को ट्रेनें रोकनी पड़ीं और रूट डायवर्ट किए गए। 14 फ्लाइटों के रूट डायवर्ट किए गए। आज गुरुवार को स्कूलों और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए। कई घंटों तक लोग सड़कों, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर फंसे रहे। मध्य रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

---विज्ञापन---

मेन लाइन पर जलभराव के कारण विद्याविहार से आगे सेवाएं रात 8.10 बजे से निलंबित कर दी गईं। ठाणे-बाउंड लाइन पर सर्विस रात 9.10 बजे फिर से शुरू हुईं, जबकि CSMT-बाउंड लाइन रात 9.40 बजे फिर से खुल गईं। दूसरी ओर लोगों को फोन कनेक्शन में भी समस्या आई। शिकायत मिलीं कि पेड़ों के उखड़ने से शहर के कुछ हिस्सों में केबल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुईं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मुंबई में 24 घंटे में इतने बरसे बादल

भारी बारिश के कारण अंधेरी पूर्व में 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई। कल्याण में बिजली गिरने से पत्थर की खदान में काम करते समय 2 लोगों की मौत हो गई। जेनिथ झरने के पास एक महिला डूब गई। एक अन्य युवती की मौत रायगढ़ खोपोली में वाटर फॉल के पानी में बहने से हुई। पिछले 24 घंटे में कोलाबा वेधशाला में 70.4MM और सांताक्रूज़ में 94.9MM, मानखुर्द में 276MM, घाटकोपर में 259MM, पवई में 234MM बारिश हुई।

BMC के मुताबिक, बुधवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच मुंबई सिटी में 87.79MM, पूर्वी उपनगरों 167.48MM और पश्चिमी उपनगरों में 95.57MM बारिश हुई। इससे सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच चलने वालीं लोकल ट्रेनें रुक गईं। कुर्ला और घाटकोपर में लाल बहादुर शास्त्री (LBS) मार्ग पर सहारा होटल, कुर्ला डिपो और फीनिक्स मॉल रोड, कल्पना सिनेमा और कलिना एयर इंडिया रोड के पास ट्रैफिक जाम बना रहा। कई घंटों से रेलवे स्टेशन पर फंसे लोग घाटकोपर स्टेशन पर रेलवे पटरी पर चलते हुए घर जाते नजर आए।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 26, 2024 06:47 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola