---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

सनातन संस्कृति को नष्ट करने के लिए बन रहा है I.N.D.IA गठबंधन, देश की जनता इन्हें दूर फेंकेगी : मनोज तिवारी

Manoj Tiwari on I.N.D.I.A: मुंबई में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय और बिहार के लोग रहते हैं। ऐसे में 2024 के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन मैदान में है। इन सबके बीच भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि साल 2024 के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन जो बन रहा है यह भाजपा को हराने के लिए नही बल्कि भारत और सनातन संस्कृति को नष्ट करने लिए बन रहा है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता इन्हें इतना दूर फेंकेगी इसका अंदाजा विपक्ष को नही होगा।

उत्तर भारतीयों को लुभाने की कोशिश

मनोज तिवारी ने यह बयान मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में दिया है। दरअसल चुनाव को ध्यान में रखकर त्योहार के बहाने भाजपा उत्तर भारतीयों को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है।

इसी कड़ी मे मीरा रोड में भाजपा नेता रवि व्यास की और से दिवाली और छठ पूजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें विनय सहस्त्रबुद्धे सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय विधायक गीता जैन के अलावा हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय जुटे थे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:

छठ पूजा को लेकर मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर ले चुके हैं। खासतौर से दूषित यमुना नदी को लेकर। उन्होंने कहा था कि सरकार सिर्फ प्रचार करती है, काम नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

भोजपुरी गीतों से बांधा समां 

इस दौरान मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीतों के जरिए समां बांधा। मनोज तिवारी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले यहां गाना गाने आते थे। लेकिन अब यहां गाने के साथ लोगों की समस्या सुनने आते हैं और मैं बार बार आना चाहता हूं, यहां की जो भी समस्या है वो भारतीय जनता पार्टी को दीजिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का हल करेंगे। इतना ही नही मनोज तिवारी ने कब कि मैं एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने महाराष्ट्र की उथल पुथल होती नैय्या को डूबने से बचाया है।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 17, 2023 02:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola