---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

चलती ट्रेन में गूंज उठी किलकारी, बिना मेडिकल हेल्प के महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल

Woman Delivers Baby in Mumbai Local Train: बुजुर्ग महिला की बेटी ने घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

---विज्ञापन---

Woman Delivers Baby in Mumbai Local Train: मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में अचानक किलकारी गूंजने लगी तो लोग भौंचक रह गए। ट्रेन में एक महिला ने बिना मेडिकल हेल्प के बच्चे को जन्म दिया। डिलिवरी के दौरान महिला की देखभाल बुजुर्ग महिला ने की। जो उनके पास में बैठक सफर कर रही थीं। बुजुर्ग महिला की बेटी ने घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें एक महिला को बच्चे को गोद में लेते देखा जा सकता है।

बच्चा स्वस्थ है

बुजुर्ग महिला की बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा- “आज सुबह मेरी मां ने एक गर्भवती महिला को चलती लोकल ट्रेन में बिना किसी मेडिकल सप्लाई के बच्चे को जन्म देने में मदद की। यह सब आसानी से हो गया। उन महिलाओं को धन्यवाद, जिन्होंने उसकी और मेरी मां की मदद की। बच्चा स्वस्थ है। मां मुझे आप पर बहुत गर्व है।”

---विज्ञापन---

लड़कियों ने क्लिक किए फोटोज

इसके अलावा उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला अपनी रेगुलर जांच के लिए जा रही थी। हालांकि, तभी उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान युवा लड़कियों ने नवजात शिशु को अपने हाथों में पकड़कर फोटो और वीडियो क्लिक किए। उन्होंने बुजुर्ग महिला की भी मदद की।

---विज्ञापन---

हालांकि बिना किसी मेडिकल हेल्प के लोकल ट्रेन में बच्चे को जन्म देना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन बुजुर्ग महिला ने जबरदस्त साहस का परिचय देकर स्थिति को संभाल लिया।

वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं लोग 

वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ”मां तो मां होती है!” एक अन्य यूजर ने कहा, ”मुझे नारी शक्ति पर गर्व है।” तीसरे यूजर ने लिखा, ”आपने परिवार के लगभग 1 लाख बचाए जो बच्चे के भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।”

First published on: Nov 16, 2023 05:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola