Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

‘तुम्हारे पति पर काला जादू हुआ है’ कहकर विवाहिता से बार-बार रेप, पति के 5 दोस्तों ने ही वारदात को दिया अंजाम

Mumbai Woman Many Time Raped by husband’s 5 Friends: महाराष्ट्र के पालघर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर और पति पर काला जादू होने और उसका समाधान करने के नाम पर एक महिला के साथ उसके पति के ही पांच दोनों ने कई बार रेप किया। महिला के साथ वारदात इतनी बार […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Sep 17, 2023 18:27
Mumbai News, Crime News, Palghar Crime News, Palghar News

Mumbai Woman Many Time Raped by husband’s 5 Friends: महाराष्ट्र के पालघर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर और पति पर काला जादू होने और उसका समाधान करने के नाम पर एक महिला के साथ उसके पति के ही पांच दोनों ने कई बार रेप किया। महिला के साथ वारदात इतनी बार हुई कि उसे खुद नहीं पता। अब महिला ने मुंबई पुलिस ने मामले की शिकायत की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तो परेशानी हो जाएगी खत्म

जानकारी के मुताबिक मामला महाराष्ट्र के पालघर इलाके का है। यहां एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। कुछ दिनों से घर में परेशानी चल रही थी। महिला के पति के पांच दोस्तों ने उससे कहा कि उसके घर में और उसके पति पर किसी ने काला जादू कर दिया है। इसके कारण तुम लोग परेशान हो। आरोपियों ने फिर योजना के तहत घर में धार्मिक अनुष्ठान का ढोंग शुरू कर दिया। कहा कि इसके बाद तुम्हारी परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

---विज्ञापन---

जंगल, घर, होटल में किया रेप

जब महिला का पति बाहर जाता था, तब आरोपी घर में अनुष्ठान करने के बहाने से आते थे। आरोप है कि आरोपी महिला को प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ पिला देते थे। इसके बाद बारी-बारी से रेप करते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की घिनौनी करतूत 2018 से चल रही थी। आरोपियों ने सिर्फ महिला के साथ उसके घर पर ही नहीं, बल्कि जंगल, आरोपियों के घरों में और होटल-रिसॉर्ट में भी ले जाकर रेप किया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

महिला ने पुलिस को बताया कि तंत्र-मंत्र के बहाने आरोपियों ने उससे करीब दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी ठग लिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने रवींद्र भाटे, दिलीप गायकवाड़, गौरव साल्वी, महेंद्र कुमावत और गणेश कदम को अरेस्ट किया है। इलाका पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

मुंबई की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 17, 2023 06:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.