Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

सोलापुर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 की मौत और 7 घायल

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित बरशी में रविवार को एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री में भीषण आ लग गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस व दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटी है। आसपास के […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 1, 2023 20:22

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित बरशी में रविवार को एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री में भीषण आ लग गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस व दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटी है। आसपास के एरिया को खाली करवा दिया है।

---विज्ञापन---

 

जानकारी के मुताबिक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 40 कर्मचारी थी। धमाके की आवाज सुनकर उनमें भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाते हुए अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग लगने की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। कुछ देर के लिए फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल था।

मौके पर बचाव दल पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवों को सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। फैक्ट्री में गोला-बारूद होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। आग बार-बार फैल रही थी। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

First published on: Jan 01, 2023 08:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.