महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

Maharashtra Diwali 2024 Bonus: इससे पहले 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार ने मदरसा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। प्रदेश में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।

CM Eknath Shinde

Eknath Shinde

Maharashtra Diwali 2024 Bonus: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले प्रदेश सरकार ने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। यहां बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) कर्मचारियों को 29000 रुपये बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किंडरगार्टन (KG) क्लास के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों और आशा वर्कर्स को भी इस बोनस का फायदा मिलेगा। बता दें इस बार ये दिवाली बोनस 2023 के मुकाबले 3000 रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन

बता दें इससे पहले बीते 11 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे सरकार ने मदरसा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। उस समय डीएड डिग्री वाले मदरसा शिक्षकों का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 16000 रुपये और बीए, बीएड और बीएससी डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन 8000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिंदे सरकार ने खेला बड़ा दांव

राज्य में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों से चंद मिनट पहले सरकार ने दिवाली बोनस देकर बड़ा कदम उठाया है। बता दें चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्य में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार 23 नवंबर को प्रदेश के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा

राज्य में 9 करोड़ 63 लाख वोटर हैं। वोटिंग के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी। फिर 30 अक्टूबर तक नॉमिनेशन की स्क्रूटनी हो। फिर 3 नवंबर तक उम्मीदवारी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ