मुंबई : महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई से एक बड़ा ही अटपटा वाकया सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने पिता से माया (धन) पाने के लिए एक लड़के ने अनोखा मायाजाल फैलाया। पहले तो वह घर से बिना बताए अचानक लापता हो गया और फिर एक दुकान से QR कोड भेजकर पैसे की मांग कर डाली। उसने अपने पिता को तीन अज्ञात लोगों के द्वारा खुद का अपहरण हो जाने की बात कही थी। आखिर सच्चाई सामने आ ही गई और युवक का सारा मायाजाल धरा-धराया रह गया। फिलहाल पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया है।
निजी कंपनी में काम करता है युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नानालाल रामचरण यादव ने वालीव थाने में दी शिकायत में कहा था कि एक निजी कंपनी में काम करने वाला उसका 20 वर्षीय बेटा अंकित कुमार गुरुवार 7 दिसंबर की शाम को अचानक बिना बताए घर से कहीं चला गया। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में पता करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो इस संबंध में पुलिस को सूचित करना पड़ा। गुमशुदगी का यह मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे फोन करके उसके बेटे ने तीन अज्ञात लोगों के द्वारा उसका अपहरण कर लेने की बात कही थी, जो उसकी रिहाई के लिए 30 हजार रुपए मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की मदद करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार; ये है शूटर के साथ पुराना कनेक्शन
ऐसे फूट गया भांडा
पुलिस ने क्षेत्र में हलचल मचाने और अपहृत युवक का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराम रानावरे की देखरेख में एपीआई सचिन सनप के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। टीम ने मामले में कुछ सुराग पाने के लिए अपने मुख्य मुखबिर नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी को भी सक्रिय किया। इसके बाद जब पुलिस ने कॉल किए गए फोन नंबर और भेजे गए क्यूआर कोड को ट्रेस किया तो पता चला कि पास के एक स्टोर का निकला। इसी के साथ कुछ ही घंटों में अंकित वसई फाटा इलाके में घूमता हुआ पाया गया। इस बारे में एपीआई सचिन सनप ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान अंकित ने स्वीकार किया कि उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी, क्योंकि उसे पैसों की तत्काल जरूरत थी’। काउंसलिंग और चेतावनी के बाद पुलिस ने अंकित की कस्टडी उसके पिता को सौंप दी।
यह भी पढ़ें: सलमान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ीं मुश्किलें, ED की रडार में गैंगस्टर के करीबी
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines