Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

महाराष्ट्र में कांग्रेस का सेक्युलर फ्रंट दांव, भिवंडी में BJP के बागी नेता नारायण चौधरी को बनाया मेयर

महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनावी खेला देखने को मिला है। बीजेपी कांग्रेस गठबंधन के रोचक घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस ने बीजेपी के बागी नेता को ही मेयर बना दिया। पढ़िए भिवंडी नगर निगम की कहानी।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 21, 2026 12:22

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में दिलचस्पी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई नगर निगम के बाद अब भिवंडी में बड़ा खेला हुआ है। भिवंडी में कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने बीजेपी से बागी हुआ नेता नारायण चौधरी को मेयर बना दिया। बीजेपी की मेयर उम्मीदवार स्नेहा पाटिल को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि इस साल जनवरी में निकाय चुनाव हुए थे। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम (BNMC) में 23 वार्डों और 90 सीटों पर चुनाव हुए। चुनावी परिणाम में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 46 सीटों का बहुमत था। चुनाव में कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 22, शिवसेना ने 12, समाजवादी पार्टी ने 6, कोणार्क विकास अघाड़ी ने 5 और भिवंडी विकास अघाड़ी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘एक खूबसूरत चैप्टर…’, महाराष्ट्र CM की पत्नी अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक से इस्तीफा, बताया कैसा रहा 23 साल का सफर

गत शुक्रवार विलासराव देशमुख ऑडिटोरियम में मेयर के लिए मतदान की प्रक्रिया हुई। इसमें बीजेपी के बागी नेता नारायण चौधरी को मेयर के लिए स्पष्ट बहुमत मिला। नारायण चौधरी भिवंडी के नए मेयर चुने गए। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मोमिन तारिक बारी डिप्टी मेयर बने। खेला की बात करें तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने भिवंडी में सेक्युलर फ्रंट बनाकर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा।

---विज्ञापन---

इसके अलावा बीजेपी की स्नेहा पाटिल को महज 16 वोट मिले, कोणार्क विकास अघाड़ी के विलास पाटिल (शिंदे की शिवसेना के समर्थन से) को 25 वोट मिले। मामले में राज्य बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि नारायण चौधरी ने पार्टी की नीति का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी कांग्रेस के आलाकमान की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: स्कूलों को क्यों चाहिए अल्पसंख्यक दर्जा? महाराष्ट्र में 75 शिक्षण संस्थानों की फाइलों पर धड़ाधड़ हुए साइन

First published on: Feb 21, 2026 09:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.