Desile Bridge: शिवसेना उद्धव ठाकरे (यूबीटी) गुट के नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray), सुनील शिंदे (Sunil Shinde) और सचिन अहीर (Sachin Ahir) की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मुंबई पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह मामला एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। तीनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामला लोअर परेल में डेलिसल ब्रिज (Delisle Bridge) को बिना अनुमति खोलने से जुड़ा है। आदित्य ठाकरे समेत तीनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति लिए ब्रिज को खोला था।
यह भी पढ़ें- ‘सब कुछ भगवा हो गया है…’ सीएम ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी के बहाने किस पर साधा निशाना?
बीएमसी अधिकारियों ने पुलिस से की शिकायत
मुंबई पुलिस के मुताबिक, बीएमसी अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है कि पुल का काम अभी लंबित है। इसके बावजूद 16 नवंबर को आदित्य ठाकरे और अन्य ने पुल का उद्घाटन कर दिया था।
आदित्य ठाकरे कौन हैं?
आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। वे राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, सुनील शिंदे और सचिन अहीर महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं।
एकनाथ शिंदे ने किया उद्धव को सत्ता से बेदखल
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंदे ने पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर भी अपना दावा ठोंक दिया था। यही वजह है कि शिवसेना दो गुटों में विभाजित हो गई। शिंदे सरकार में देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे। हालांकि, बाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी से अजित पवार ने भी बगावत कर दी और कुछ विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। अजित को भी बाद में डिप्टी सीएम बनाया गया था।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines