मुंबई में 23 साल बाद एक फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
Edited By Pushpendra Sharma

gangster ramesh dhole
Edited By Pushpendra Sharma

gangster ramesh dhole
विनोद जगदाले, मुंबई: मुंबई में एक समय के डॉन अमर नाईक गैंग के फरार गैंगस्टर को मुंबई पुलिस ने किया 23 साल बाद गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र मारुति ढोले पर 1999 में डकैती के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था जिसके लिए उसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान रमेश ढोले अदालत नहीं आता था।
जिसके बाद अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था। रमेश ढोले अपना घर बेचकर और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि रमेश ढोले पुणे के करीब जुन्नर में एक झोपड़ी में अपनी पहचान छुपाकर पिछले 23 सालों से रह रहा है, पुलिस ने जाल बिछाया और रमेश ढोले को आखिरकार 23 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: